संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के प्रमुख कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक (यूजी) कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया जारी है। आरकेएसडी कॉलेज में अब तक 1588 विद्यार्थियों ने, जबकि इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में 699 छात्राओं ने प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है। दोनों कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बनी हुई है और रिक्त सीटों पर दाखिले का मौका भी दिया जा रहा है।
आरकेएसडी कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल के अनुसार 11 यूजी प्रोग्रामों के लिए कुल 4207 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रथम वरीयता के आधार पर 2621 आवेदन सत्यापन के लिए आए, जबकि 2038 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। अब तक हुए दाखिलों में बीए में 558, बीए इवनिंग में 177, बीबीए में 64, बीकॉम में 226, बीकॉम इवनिंग में 120, बीसीए में 102, बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 40, बीसीए डाटा साइंस में 42, बीएससी स्पोर्ट्स में 42, बीएससी लाइफ साइंस में 106 और बीएससी फिजिकल साइंस में 129 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
फिजिकल काउंसलिंग के जरिए हो रहे दाखिले
कॉलेज में रिक्त सीटों पर फिजिकल ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जा रहे हैं। वर्तमान चरण 16 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए 17 से 23 अगस्त तक भी फिजिकल काउंसलिंग होगी। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई है। द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है।
आईजी महिला कॉलेज में 699 छात्राओं ने लिया प्रवेश
आईजी महिला कॉलेज में 14 अगस्त तक यूजी प्रथम वर्ष में 699 छात्राओं ने दाखिला लिया है। कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार बीए एडेड में सबसे अधिक 307 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बीए सेल्फ फाइनेंस में 42, बीकॉम में 101, बीएमसी में 43, बीसीए में 50, बीएससी फिजिकल साइंस में 74, बीएससी लाइफ साइंस में 57, बीए इवनिंग में 24 और बीकॉम इवनिंग में एक छात्रा ने दाखिला लिया है।
वर्जन
अब 23 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। उम्मीद है कि बची हुई सीटों पर भी दाखिले हो जाएंगे। कॉलेजों में ज्यादातर पाठ्यक्रमों की सीटें भर चुकी हैं और चुनिंदा पाठ्यक्रमों में ही सीटें खाली हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि वे कॉलेज आकर पोर्टल पर आवेदन करें और अपना दाखिला सुनिश्चित करें, ताकि समय पर पढ़ाई शुरू हो सके। -डॉ. गगन मित्तल, प्राचार्य, आरकेएसडी कॉलेज, कैथल
सिंगललगाना है तो
आरकेएसडी में 1588, आईजी महिला कॉलेज में 699 छात्राओं ने लिया दाखिला
कैथल। जिले के प्रमुख कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है और रिक्त सीटों पर फिजिकल ओपन काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जा रहा है।
आरकेएसडी कॉलेज में अब तक 1588 विद्यार्थियों ने विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया है। कॉलेज में 11 यूजी प्रोग्रामों के लिए 4207 आवेदन आए, जिनमें से 2038 आवेदन सत्यापित किए जा चुके हैं। बीए में 558, बीकॉम में 226, बीए इवनिंग में 177, बीकॉम इवनिंग में 120 और बीसीए में 102 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। आरकेएसडी कॉलेज में रिक्त सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग का वर्तमान चरण 16 अगस्त तक चलेगा, जबकि 17 से 23 अगस्त तक भी काउंसलिंग होगी।
इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में 14 अगस्त तक यूजी प्रथम वर्ष में 699 छात्राओं ने दाखिला लिया है। आईजी महिला कॉलेज में बीए एडेड में 307, बीकॉम में 101, बीएससी फिजिकल साइंस में 74 और बीएससी लाइफ साइंस में 57 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। आरकेएसडी प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि 23 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी और विद्यार्थियों से रिक्त सीटों पर समय रहते प्रवेश लेने की अपील की।