कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 24 फरवरी को आयोजित अंतर-महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) सत्र 2025-2026 में इंदिरा गांधी (पी.जी.) महिला महाविद्यालय की छात्रा रितु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 52 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। रितु की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने अपने संदेश में कहा कि रितु की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थान का नाम रोशन करती रहेंगी।
प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने रितु की उपलब्धि को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि संस्थान छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए छात्राओं को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण विकास कर सकें। सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी रितु को हार्दिक बधाई दी।