संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग की खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजौंद के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान डिस्कस थ्रो में ऋतु और 100 मीटर दौड़ में मुकेश ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) राजौंद कंचन बाला ने किया। प्रतियोगिता में राजौंद ब्लॉक के विभिन्न गांवों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में कुल छह खेलों को शामिल किया गया। डिस्कस थ्रो में ऋतु प्रथम, पूनम द्वितीय और शीला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में अनीता प्रथम, नीलम द्वितीय और मंजू तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में मुकेश ने पहला, रेखा ने दूसरा और सुदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया।
300 मीटर दौड़ में सिमरन प्रथम, रीना देवी द्वितीय और ममता तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में दीक्षा ने पहला, प्रीती ने दूसरा और रवीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में सोनिया प्रथम, विशाखा द्वितीय और रवीना तृतीय स्थान पर रहीं। विभाग की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रथम स्थान के लिए 2100 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 1100 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 750 रुपये की पुरस्कार राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
शांतिपूर्ण माहौल में हुई प्रतियोगिताएं ः प्रतियोगिता के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन पर सीडीपीओ कंचन बाला ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को बधाई दी और आगामी वर्ष की प्रतियोगिता के लिए अभी से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विभाग से पिंकी, सरला, सावित्री और नीलम (सुपरवाइजर), सुमेश क्लर्क, जीतो सहायक, बिट्टू ऑपरेटर, पूजा ऑपरेटर, पूजा व जसविंद्र सेवादार, काजल, शीला, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर रामनिवास तथा शिक्षा विभाग से नवीन पीटीआई और सोहन पाल राणा मौजूद रहे।
राजौंद। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए