फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बढ़ा डेंगू संक्रमण का खतरा, मिला नया केस

Sat, 21 Sep 2024 06:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। मौसम में बदलाव होने के बाद अब जिले में डेंगू संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को डेंगू का एक और नया संक्रमित केस मिला है। इस केस के मिलने के बाद जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या छह हो गई है।

शुक्रवार को हरसौला गांव में डेंगू का संक्रमित केस मिला है। उसे जिला नागरिक अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन में भर्ती करवाया गया है। उधर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर के नौ हजार 952 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान अलग-अलग टीमों को 14 जगहों पर लार्वा मिला है। अब सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया। दूसरी ओर 15 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन


अब तक 2052 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। इसके साथ ही अब तक 1935 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने बताया कि शुक्रवार को जिले के गांव हरसौला में डेंगू का एक संक्रमित केस मिला है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें