Rising prices of coolers and fins increase as raw materials become costlier
- फोटो : Kaithal
शहर की दुकानों पर भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर, पंखे व ए सी का नया स्टॉक जमा हो गया है। पिछले साल की अपेक्षा कूलर और पंखे का दामों में बढ़ोतरी हुई है। छत का पंखा हो या टेबल का, कूलर हो या फर्राटा सबकी कीमत में पांच सौ से हजार की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही मोटर, बॉडी सबकी कीमत बढ़ी है। जिसका बिक्री पर असर साफ नजर आ रहा है। दूसरा कारण किसानों को गेहूं का भुगतान न होना बताया जा रहा है। लोगों को जरूरत का सामान लेने के लिए भी कई बार सोचना पड़ता है। जब लोगों के पास पैसा आएगा तो लोग मार्केट में सामान खरीदने के लिए आएंगे।