फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलों में धान के स्टॉक की जांच जारी

Wed, 09 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राइस मिलों में धान के स्टॉक की जांच का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। यह जांच जिले की  74 राइस मिलों में की जा रही है। 15 टीमें इस काम में लगी हैं। कई अधिकारियों ने अपनी जांच पूरी कर ली है, कई को अभी एक-दो दिन और लगेंगे। मालूम को कि धान घोटाले के आरोपों से घिरी सरकार 1509 के स्टॉक की जांच करवा रही है।
विज्ञापन



सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार जिले में 15 टीमों का गठन करके 74 राइस मिलों में धान के 1509 व पीआर ग्रुप के स्टॉक की जांच की जा रही है जिसमें 1509 के रिकॉर्ड को सील किया जा रहा है ताकि बाद में इस संबंध में फैसला लिया जा सके।

राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगें राम खुरानिया ने बताया कि बुधवार को इस संबंध में जो बैठक बुलाई जानी थी, वह स्थगित कर दी गई है। वीरवार को मिलर्स बैठक बुलाकर फैसला लेंगे। सरकार द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है जिसको लेकर मिलर्स को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार अभी मिलों की जांच चल रही है। दोनों ही किस्म के धान का रिकॉर्ड देखा जा रहा है। जैसे ही जांच पूरी होगी, उसी अनुसार रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें