फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में गन्ने की पेराई शुरू

Wed, 09 Dec 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल में 25वें पेराई सत्र की शुरुआत डीसी केएम पांडुरंग ने अन्य अधिकारियों के साथ मिल में गन्ना डालकर की। सत्र का शुभारंभ राज्य मंत्री विक्रम सिंह यादव द्वारा किया जाना था लेकिन उनके न आने पर डीसी ने शुभारंभ किया। डीसी ने कहा कि किसान मिल में ताजा और साफ गन्ना लेकर आएं। किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन


मिल ने 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है। पिछले साल मिल ने 9.32 प्रतिशत चीनी रिकवरी दर से 2 लाख 98 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया था। पिछले पेराई सीजन के दौरान गन्ना पेराई का लक्ष्य 30 लाख क्विंटल रखा गया था तथा मिल द्वारा इस लक्ष्य को पार करते हुए लगभग 32 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी।

पिछले साल 2 लाख 98 हजार क्विंटल चीनी का उत्पादन किया।  इस वर्ष मिल के पास गन्ने का क्षेत्रफल 12 हजार 800 एकड़ है। अगले वर्ष इसे बढ़ाकर 55 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। मिल प्रबंधन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए केन यार्ड में ट्रैक्टर ट्रालियों की सात लेन बनाई हैं।
विज्ञापन


पिछले सत्र के दौरान सबसे ज्यादा गन्ना सप्लाई करने वाले तीन किसानों संधौला निवासी रमेश कुमार, मोहना निवासी रवि और बुड्ढा खेड़ा निवासी अमरीक सिंह को शॉल तथा वर्तमान सीजन के लिए सर्वप्रथम गन्ना लेकर आए पहले किसान नैना निवासी सरजेंट सिंह तथा मेघा माजरा गन्ना केंद्र के ट्रक ड्राइवर पवन कुमार को नकद इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक डा. सुभिता ढाका ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर डीडीए डॉ. रोहताश सिंह, सहकारी समिति की सहायक रजिस्ट्रार अन्नु, निदेशक मंडल में छौत निवासी नीतू पत्नी संजीव कुमार, नीमवाला निवासी शमशेर सिंह पुत्र सूबे सिंह, मुन्नारेहड़ी निवासी जोगेंद्र सिंह पुत्र ताराचंद, सीवन निवासी परिथी पुत्र भगत सिंह, गुमथला गढु निवासी जरनैल कौर,  कुरुक्षेत्र के बारना निवासी सुभाष, जाखौली निवासी जितेंद्र कादियान, कुरुक्षेत्र के सराई सुखी निवासी बंसी लाल, स्थानीय ऋषि नगर निवासी दीवान सिंह, मुख्य अभियंता एए सिद्धकी, गन्ना प्रबंधक रामदिया श्योकंद, पूर्व प्रधान भाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें