फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग सेरेमनी, ब्रह्मभोज व डीजे पर लगाया गया प्रतिबंध

Sat, 14 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने की कवायद में बरसाना, टयोंठा व सिरसल की पहल के बाद अब पूंडरी का नाम भी जुड़ गया है। अखिल भारतीय रोड महासभा के जन-जागरण अभियान से प्रेरणा लेकर पूंडरी के रोड समाज ने भी शादी, ब्याह, सगाई व मृत्यु पर दिए जाने वाले ब्रह्मभोज में होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मास्टर नीरज कुमार ने बताया कि पहले समुदाय के लोगों ने अलग-अलग मोहल्लों में बैठकें करके लोगों को जागरूक किया और अब हाबड़ी गेट में एक सामूहिक बैठक कर रिंग सेेरेमनी, ब्रह्मभोज तथा डीजे पर बैन लगाने का फैसला लिया। इस फैसले पर बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने मुहर लगाई और इसे लागू करने में सहयोग करने का वादा किया। इस बैठक में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जो इस फैसले को लागू करने में लोगों का सहयोग मांगेगी।

इस बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष महाबीर सिंह मोमयान, पूर्व पार्षद रमेश गोलन, पूर्व पार्षद मंगलराम खरंगड़, डाक्टर संतलाल गोलन, अमरनाथ गोलन, अमर सिंह टूरण, सुशील टूरण, सूरजभान कैनवाल, पूर्ण नंबरदार, बलजीत गोलन, जोगिंद्र गोलन, धर्मपाल गोलन, मास्टर रमेश, धर्मपाल फौजी, रघुबीर सिंह, ओमप्रकाश, बलवंत टूरण, सुल्तान सिंह, करण सिंह व चंदगीराम सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व बरसाना, सिरसल व टयोंठा में भी समाज के लोग इस तरह का फैसला ले चुके हैं। लोगों ने बताया कि इन फैसलों का सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। अनावश्यक घटनाओं से बचाव रहता है। लोगों को चाहिए कि वे खुशी के अवसर पर परिवार व समाज के लोगों के साथ प्रेम-प्यार से खुशियां बांटें। ना कि फिजूलखर्ची करे। साथ ही हुड़दंग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें