फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पीपीपी में रिमझिम को तीसरा स्थान

Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता हुई। इसमें बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा रिमझिम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्रथम चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसे क्वालीफाई करके रिमझिम दूसरे स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहुंची।

प्राचार्य आरती गर्ग ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग की ओर से तीन से पांच जनवरी को राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया गया था। निबंध लेखन प्रतियोगिता में टॉप 20 में शामिल होकर तीसरे चरण में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में पहुंची।
विज्ञापन


डिपार्टमेंट ऑफ यूथ एंपावरमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप व गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा की ओर से छात्रा रिमझिम को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह व पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


करीबन दो माह पहले ही आठ जनवरी को राज्य युवा महोत्सव पलवल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने इस प्रेजेंटेशन को प्रस्तुत किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग भारत मंडपम दिल्ली में परिणाम आया, वह कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। छात्रा को स्मृति चिह्न, प्रशंसा पत्र व पुरस्कार राशि मिली। प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्रा को सम्मानित किया। इस मौके प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर और एनएसएस प्रभारी प्रो. रेनू बाला व डॉ. दीपा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें