फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में निशाना लगाएंगे हरविंदर

Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अजीत नगर गांव निवासी जिले के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज खिलाड़ी हरविंदर सिंह अब दिल्ली में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता 22 और 23 मार्च को आयोजित होगी।

हाल ही में बैंकॉक में अपनी सफल भागीदारी के बाद लौटे हरविंदर सिंह ने कहा कि वे अब पूरी तरह से खेलो इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। इस समय वह पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रतिदिन सुबह और शाम जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


हरविंदर सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वे अपनी मानसिक और शारीरिक फिटनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वे अपने कोच और अनुभवी ट्रेनर्स की देखरेख में रणनीतियों को मजबूत कर रहे हैं। हरविंदर ने यह भी बताया कि वे दिल्ली में होने वाली इस प्रतियोगिता में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे। ओर इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 मार्च को रवाना होंगे।
विज्ञापन


वहीं, कैथल के लोग भी हरविंदर सिंह की उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में उनकी जीत की कामना कर रहे हैं। जब वह डेढ़ साल के थे तो उन्हें डेंगू हो गया था और इसके उपचार के लिए उन्हें इंजेक्शन लगाए गए थे। दुर्भाग्य से इन इंजेक्शन के कुप्रभावों से उनके पैरों की गतिशीलता चली गई। बावजूद इसके वह तीरंदाजी में आए और मेहनत से 2017 पैरा तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में डेब्यू में सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें