फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंधी में राइस मिल की चिमनी गिरी

Thu, 02 Apr 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। मंगलवार रात को बरसात के साथ आई तेज आंधी में चीका के पेहवा रोड़ पर स्थित गुरु नानक राइस एवं जनरल मिल की चिमनी टूट कर जमीन पर आ गिरी। जिस समय मिल की चिमनी टूटकर जमीन पर गिरी उस समय मजदूर आसपास ही काम कर रहे थे लेकिन गनीमत रहा कि किसी भी प्रकार के जान का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

गुरु नानक राइस एंड जनरल मिल के मालिक प्रदीप गर्ग ने बताया कि राइस मिल की चिमनी गिरने से जहां अगले कई दिनों तक मिल में काम नहीं हो सकेगा वहीं चिमनी के गिरने से उन्हें लगभग 15 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। बता दें कि मंगलवार रात को गुहला चीका क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ भारी बरसात हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें