फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिल और गेंहू की फसल चढ़ी आग की भेंट

Mon, 17 Apr 2023 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले के गांव मूंदड़ी में रविवार को आग लगने से साढ़े आठ एकड़ फसल जल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं कैथल स्थित एक राइस मिल में भी आग लग गई। मिल में लगी आग पर छह दमकल गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया।
विज्ञापन

आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया गया शहर के एक राइस मिल में शनिवार की देर रात का आग लग गई। मिल के कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे विभाग के कर्मचारियों ने छह दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं एक निजी अस्पताल में एसी में आग लगने से काफी नुकसान हुआ।
दमकल विभाग के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गेहूं के सीजन में तापमान अधिक हो जाता है। थोड़ी सी भी चिंगारी उठती है तो उससे आग लग जाती है। किसानों से अपील है कि जब तक गेहूं की कटाई नहीं होती तब तक किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर, हेरो व स्प्रे टंकी की व्यवस्था रखें, ताकि कहीं पर आग लगने की घटना होती है तो उस पर तुरंत काबू पाने का प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब तक आसपास के क्षेत्र से विभाग की दमकल गाड़ियां पहुंचती है तो तब आग से फसलों में काफी नुकसान हो चुका होता है। इसलिए मौके पर किसानों के पास मौके पर ट्रैक्टर, हैरो व स्प्रे पानी की टंकी होगी तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें