फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गोदाम से चावल, मकान से नकदी-गहने चोरी

Wed, 24 Jul 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में चोर एक गोदाम से चावल और एक मकान से नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में चीका निवासी संजीव कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके बदसुई रोड स्थित गोदाम से 49 थैले चावल चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में गांव नौच निवासी रूपविंद्र सिंह ने सीवन थाना में शिकायत दी कि उसका दोस्त प्रेमपुरा निवासी बलविंद्र इस समय बेल्जियम में रहता है। 18 जुलाई को रात के समय अज्ञात आरोपी उसके दोस्त के घर से सोने के गहने और दो लाख रुपये चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें