फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कबड्डी में जीतकर लौटे... गांव में मिला सम्मान

Wed, 01 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। प्रो कबड्डी लीग 11 में प्रथम स्थान प्राप्त कर टूर्नामेंट में कबड्डी चैंपियन रही हरियाणा स्टीलर टीम के खिलाड़ी संजय ढुल पाई व आशु मलिक का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर खुशी जताई।

इस मौके पर कोच दिलबाग ने बताया कि कबड्डी खेल में पाई एक हब बन चुका है। यहां पर एकादमी के अभाव के बावजूद भी दूर- दूर से, यहां तक की नेपाल तक के युवा भी कबड्डी सीखने के लिए आते है और भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी पहचान बनाते हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अब की बार पाई से प्रो कबड्डी लीग में सात खिलाड़ी गए थे। इस सीजन में हरियाणा स्टीलर्स ने पहली बार कबड्डी का खिताब जीता ओर पूरे हरियाणा का नाम रोशन कर दिया। इसमें कैथल जिले के गांव पाई का संजय ढुल का भी योगदान रहा।

उन्होंने बताया कि पाई में वैसे सरकार के द्वारा खेल अकादमी बनाई जा रही है, परंतु उसका कार्य अभी अधूरा है। विधायक व मुख्यमंत्री ने अकादमी को जल्दी ही पुरा करने का आश्वासन दिया हुआ है। जब यह तैयार हो जाएगी तो यहां पर शिक्षा की तरह कबड्डी खेल सीखने के लिए अनेक युवा आएंगे, क्योंकि उनको यहां रहने की व्यवस्था मिल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक बाहर से जो युवा आते है वे रिश्तेदारी में ही रहते है, परंतु जो युवा सीखने की मंशा रखते है, वे अकादमी पूरी होने के बाद ही आ पायेंगे। उन्होंने पाई को कबड्डी हब बनाने का श्रेय स्व. राजबीर कोच को दी है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लाभ सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि कुलदीप पाई, सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें