फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा को खिताब

Wed, 01 Jan 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्यप्रदेश की टीम को 27-23 से हराकर स्वर्ण पदक व प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम में शामिल हिंदू कन्या स्कूल की छात्रा नवगीत ने मैचों के दौरान जबरदस्त खेल दिखाया।

टीम के साथ उसकी सफलता पर जिले में खुशी का माहौल है। विजेता खिलाड़ी नवगीत को हिंदू स्कूल स्टॉफ व अन्य खिलाड़ियों ने उसे शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ी ने नवगीत ने बताया कि 23 से 27 दिसंबर को तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय अंडर-17 जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में उसने हरियाणा की टीम मेंं भाग लिया था। इसमें अन्य जिलों के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
विज्ञापन


टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया और फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश को पराजित कर स्वर्ण पदक व प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दिल्ली और सेमीफाइनल में गुजरात की टीम को पराजित कर अपनी श्रेष्ठता दिखाई।
विज्ञापन


टीम की जीत पर खिलाड़ी नवगीत ने बताया कि वे हिंदू कन्या स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। वे सुबह शाम कई घंटे इंडोर स्टेडियम में अभ्यास करती हैं।

कोच राजेश व कोच प्रशांत खेल में अभ्यास करवाते हैं। इससे पहले वे कईं प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं ओर पदक जीत चुकी हैं। वे इससे पूर्व अंडर 17 राष्ट्रीय व सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियेागिता में भाग ले चुकी हैं। इस जीत की उसे खुशी है। उसका सपना है वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले व देश व अपने माता पिता का नाम रोशन करे।

ये रहे परिणाम
n
हरियाणा की टीम का पहला मुकाबला उत्तराखंड की टीम से हुआ जिसमें 20 शून्य से हराया।

n
दूसरा मुकाबला छतीसगढ़ की टीम से हुआ जिसमें 24-04 से प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित किया।

n
हरियाणा की टीम का तीसरा हिमाचल की टीम से हुआ जिसमें 24-08 से वह विजयी रही।

n
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली की टीम को 22-10 से पराजित किया।

n
सेमीफाइनल मुकाबले में हरियणवी खिलाड़ियों ने गुजरात की टीम को 36-20 से हराया।

n
फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए मध्यप्रदेश की टीम को 27-23 से हराकर स्वर्ण पदक व प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें