पूंडरी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने हक के लिए रविवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद वे रोष मार्च निकालते हुए विधायक रणधीर सिंह गोलन के कार्यालय पर पहुंचे और उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बैठक की।
प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के तीन लाख सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले नौ वर्षों से मांगों के लिए आंदोलन कर रहे है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में बेसिक पेंशन में वृद्धि , कम्यूट की गई राशि 15 साल की बजाए 12 साल तक काटने, फैमिली पेंशनरों को भी एलटीसी की सुविधा और कोरोना काल में रोका गया 18 महीने के महंगाई भत्ते का एरियर और पुरानी पेंशन नीति लागू करना शामिल है। इन मांगों के लिए आज हलका विधायक के माध्यम से ज्ञापन दिया गया है।