फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दामों में उछाल से आम आदमी की थाली से गायब हो रहीं सब्जियां

Mon, 19 Feb 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। पिछले कुछ दिनों से दामों में उछाल आने से आम आदमी की थाली से सब्जी गायब होती नजर आ रही है। बाजार में पिछले कुछ दिनों से सब्जी के दामों में इजाफा हुआ है। इस कारण जहां आम आदमी को सब्जी के लिए अधिक खर्च करना पड़ रहा है। वहीं, उसका बजट भी गड़बड़ा गया है। इस समय बाजार में उपलब्ध सभी सब्जियों के दामों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

सब्जियों में भिंडी और करेला 120 रुपये पहुंच गया है। वहीं गोभी 30 रुपये, मटर 40 रुपये, शिमला मिर्च 80 रुपये, टमाटर 40 रुपये, लाल प्याज 30 रुपये, आलू 10 रुपये, हरा प्याज 40 रुपये, बैंगन 50 रुपये, गाजर 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। इसके अलावा खीरा, अदरक, मेथी, पालक आदि के दाम भी बढ़े हुए हैं। गृहिणी कुसुम रहेजा, ऊषा चौधरी, रानी, वीना, पंकु रहेजा व अन्य ने कहा कि सब्जी के दामों में पिछले दिनों की अपेक्षा लगभग 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो गई है। ऐसे में आम आदमी की परेशानी बढ़ रही है। रसोई का बजट भी बिगड़ रहा है और थाली से सब्जी गायब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें