मासिक बैठक में जन्मदिन होने पर सम्मान पाने वाले बुजुर्ग। विज्ञप्ति
कैथल। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से श्री गीता भवन मंदिर में नवंबर माह की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधान नरेंद्र निझावन ने कहा कि जिस घर में बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, वहां सुख-समृद्धि और शांति नहीं रहती। बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान करना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। महासचिव धन सचदेवा ने मंच संचालन करते हुए गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ बैठक की शुरुआत की। इस दौरान वरिष्ठ सदस्यों ने धार्मिक भजन प्रस्तुत किए। संस्था की ओर से 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके ईश्वर दास अरोड़ा, कृष्ण लाल कथूरिया, रामसरूप मिगलानी, गोबिंद लाल खट्टर, रूप लाल गंभीर और जगदीश कालड़ा को शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया गया। वहीं अक्तूबर और नवंबर में जन्मदिन वाले 14 सदस्यों को भी सम्मान पट्टिका और उपहार भेंट किए गए। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की पारिवारिक, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं पर चर्चा हुई।