फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: करनाल से कैथल में दो किसान और आढ़ती पर एफआईआर का इनपुट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले की चीका मंडी में पंजाब के एक किसान को गुहला के किसान के पंजीकरण पर फसल बेचने के लिए ले जाते हुए पकड़ा गया है। इस संबंध में चीका मार्केट कमेटी सचिव की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के किसान जसविंद्र, गुहला के किसान बलवंत और आढ़ती श्री श्यामा ट्रेडिंग कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मार्केट कमेटी सचिव चीका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पंचकूला के निदेशक अंशज सिंह ने बुधवार को पटियाला रोड़ चीका पर दो ट्राॅलियों को हरियाणा-पंजाब बाॅर्डर पर पकड़ा है। किसान की पहचान जसविंद्र कुमार गांव बलबहेड़ा जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। वह बलवंत सिंह गांव कमेड़ी गुहला कैथल के नाम पर चीका मंडी में श्री श्यामा ट्रेडिंग कंपनी पर पीआर धान फसल बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें