फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आयोग की वेबसाइट पर मिल सकेंगे परिणाम

Tue, 08 Oct 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विधानसभा आम चुनाव 2024 के परिणाम की प्रमाणिक जानकारी केवल चुनाव आयोग के आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव परिणाम को लेकर विशेष रूप से वेबसाइट शुरू की गई है व इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप के जरिये भी चुनाव परिणाम घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं।

यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ या वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से चुनाव परिणाम की अपडेट रिपोर्ट सुगमता से ले सकते हैं। मंगलवार 8 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी व काउंटिंग के प्रत्येक राउंड की जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी ने यह भी बताया कि मतगणना के दौरान मतगणना केन्द्रों में और उसके आस पास केवल प्राधिकृत व्यक्ति, अधिकारी या कर्मचारी ही जा सकेंगे। ऐसे में चुनाव का रिजल्ट जानने के लिए आमजन को चुनाव आयोग की रिजल्ट वेबसाइट या फिर वोटर हेल्पलाइन का लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन


क्योंकि आमजन को मतगणना केंद्र के आसपास जाने की इजाजत नहीं होगी। आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आस-पास भीड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें