27केएलटी1: उपमंडल अभियंता को मांगों का ज्ञापन सौंपते गांव शिमला के लोग
- फोटो : खैरगढ़ में मां काली मंदिर से घंटा, श्रृंगार का सामान और दानपात्र से नकदी चोरी की घटना के बाद का नजारा। संवाद
कलायत। शनिवार को गांव शिमला में बिजली विभाग ने समाधान शिविर का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति और बिलों से संबंधित अपनी समस्याएं रखीं, जिनका कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया।
एसडीओ जितेंद्र ने बताया कि कलायत उपमंडल के गांव शिमला और ढुंडवा अभी तक गांव जगमग योजना में शामिल नहीं हैं, इसलिए इन गांवों में बिजली की आपूर्ति कम रहती है। उन्होंने कहा कि योजना में शामिल होने पर गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
एसडीओ ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में भी जानकारी दी। इसके तहत गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाकर केंद्र और राज्य सरकार की भारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
ग्रामीणों ने अपने बिजली बिलों के मूलधन और ब्याज माफी की मांग भी की। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों और मांगों को उच्च अधिकारियों के पास पहुंचाया जाएगा और जो भी समाधान संभव होगा, उसे सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में ग्रामीण आशीष मोर, बलराज मोर, रामनिवास मोर, सरपंच रामचंद्र, सुभाष सिंह उपस्थित रहे।