फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता है शिकायतों का समाधान : डीसी

Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर आमजन के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त प्रीति ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान दी।

उपायुक्त ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को सुना गया और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही छत के नीचे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है। किसी भी स्तर पर नागरिकों की शिकायतों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में नागरिक परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों, राशन कार्ड, सामाजिक पेंशन, पुलिस, बिजली विभाग तथा अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जा रही है।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने बताया कि जिला प्रशासन प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनता है और त्वरित समाधान सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें