फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अधिकारों की लड़ाई तेज करने का लिया संकल्प

Mon, 08 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला कार्यालय में हुई इनेलो की बैठक।07kht_19_0
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला कार्यालय में रविवार को इनेलो बीसी (ओबीसी) सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा भर से ओबीसी सेल के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, हल्का प्रधान और स्टेट बॉडी के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसमें प्रदेशभर से पदाधिकारी पहुंचे, जिन्होंने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और ओबीसी अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया। इससे इनेलो को भी ताकत मिली। 
कार्यक्रम में सभी अतिथियों का फूलमालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता इनेलो बैकवर्ड सेल के प्रदेश अध्यक्ष जैगुआर पवार ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना इनेलो की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और जनता की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ उठाएं।
विज्ञापन

इनेलो नेता अमनदीप माजरा ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता मजबूत नहीं होंगे, तब तक संगठन मजबूत नहीं हो सकता।
इस मौके पर कैथल से इनेलो नेता अमनदीप माजरा, जिला ओबीसी अध्यक्ष सोनू वर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल तंवर, डॉ. टेकचंद, त्रिशाल भारद्वाज, सुनील प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, कलायत हल्का प्रधान धर्मवीर प्रजापति, जगदीश जांगड़ा, विक्रम गुर्जर, सुनील पंवार, चीका हल्का प्रधान राजेश गुर्जर सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए ओबीसी सेल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेशभर के नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल बना। वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज को एक मंच पर संगठित कर इनेलो प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, भविष्य की रणनीति और प्रदेश में ओबीसी वर्ग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जिला अध्यक्षों, हल्का प्रधानों और स्टेट बॉडी के सदस्यों को फूलमालाओं एवं सम्मान पट्टिकाओं से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें