फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पॉलिथीन का उपयोग छोड़ कपड़े के थैले अपनाने का लिया संकल्प

Mon, 29 Sep 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। स्वच्छता पखवाड़े के तहत रविवार को वार्ड नंबर-14 में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस महा अभियान नगर पालिका के सफाई कर्मी सुबह से ही गलियों की सफाई करते नजर आए। अभियान के दौरान लोगों ने पॉलिथीन का उपयोग छोड़ने और कपड़े के थैले अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर वार्ड में पौध रोपण भी किया गया।
कचरे का संग्रहण, नालियों की सफाई और गंदगी हटाकर मोहल्ले को स्वच्छ बनाया गया। इसके साथ ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने के लिए लोगों को हरे और नीले रंग के कूडादान वितरित किए गए। इस मौके पर सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन और मनोनीत पार्षद बलविंद्र जांगड़ा, पार्षद रामदास आर्य ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, यह जीवन की संस्कृति है। पॉलीथिन का बहिष्कार, पौधों का रोपण और कचरे का सही प्रबंधन ही स्वच्छ समाज की नींव है। नगर को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाना केवल नगर पालिका का नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब जनता और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे तभी सीवन वास्तव में आदर्श नगर के रूप में पहचाना जाएगा। अभियान में पार्षद विकास शर्मा, पार्षद मोंटी कामरा, पार्षद रेनू बाला, विक्की ग्रोवर, राजीव, गौरव राणा सहित नगर पालिका के कर्मठ सफाई कर्मचारी भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे और सभी ने मिलकर स्वच्छ, हरित और पॉलीथिन मुक्त सीवन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें