ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में शिविर में मौजूद पूर्व सैनिक। एस
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन कैथल के की ओर से सब एरिया हेड क्वार्टर चण्डी मंदिर द्वारा वेटेरनस सहायता केंद्र अंबाला कैंट की टीम ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक हुड्डा सेक्टर 19 ए में स्पर्श पेंशन शिविर का आयोजन किया। जिसमें 52 के लगभग पूर्व सैनिक परिवारों की समस्याओं का समाधान किया गया, साथ ही पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के जीवन प्रमाण पत्र भी अपडेट किए गए।
कैप्टन रामकुमार के नेतृत्व में स्पर्श पेंशन के साथ साथ पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन प्रधान जगजीत फौजी द्वारा की गई। 4 दिसंबर को हरियाणा शहीद स्मारक पार्क रोड कैथल के प्रांगण में नौसेना दिवस मनाने का फैसला लिया और साथ ही एसोसिएशन की ओर से 16 दिसंबर 2026 को 55 वां विजय दिवस मनाने का भी फैसला लिया गया। इसमें 80 वर्ष के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों के नेशनल व इंटरनेशनल खिलाड़ियों एवं उन सैनिकों के छात्रों जिसने शिक्षा जगत एवं अन्य उपलब्धियां हासिल की है उन बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर कैप्टन नर सिंह ढूल, एयर फोर्स प्रधान एच एफ ओ भीम सिंह गिल, एच एफ ओ महेंद्र सिंह राणा, कैप्टन मुख्तार सिंह जांगड़ा, सूबेदार हरिकृष्ण प्रेमी, कैप्टन बलजीत मोर उपस्थित रहे।