कैथल। एडीसी डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटान करें, वहीं अन्य पोर्टलों पर लंबित शिकायतों का भी जल्द समाधान करें। एडीसी डॉ. सुशील कुमार लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। एडीसी ने कहा कि जिला में लगाए जा रहे समाधान शिविरों में अब तक कुल 5539 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 5010 का समाधान किया जा चुका है। इस समय 26 शिकायतें लंबित है, संबंधित विभागों द्वारा इन पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य शिकायतों में कुछ रिजेक्ट की गई हैं, कुछ रि- ओपन तथा कुछ मामले कोर्ट में लंबित हैं। संवाद