फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत आईटीआई में आयोजित जॉब मेले में 31 छात्रों को मिली नौकरी

विज्ञापन
आफर लेटर दिखाते जॉब मेले में चयनित छात्र - फोटो : बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त वैन।
विज्ञापन
कलायत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कलायत में यूनो मिंडारिका कंपनी मानेसर की ओर से प्लेसमेंट के लिए जॉब मेले का सफल आयोजन किया गया। कंपनी के प्रतिनिधि दीपक राठी ने आवेदक छात्रों का साक्षात्कार लिया। जानकारी देते हुए प्लेसमेंट अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस जॉब मेले में लगभग 50 प्रतिभागियों ने आवेदन किया था। साक्षात्कार के बाद 31 आवेदक छात्रों का चयन हुआ। चयनित छात्रों को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए गए। उन्होंने बताया की संस्थान प्रधानाचार्य भूपेन्द्र पाल सिंह के द्वारा संस्थान में समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के माध्यम से इस तरह के जॉब मेलों का आयोजन करवाया जाता है, जिसमें कलायत व समस्त हरियाणा प्रदेश के छात्रों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करवाए जाते हैं। प्लेसमेंट अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जॉब मेले में चयनित छात्र/ छात्राओं को कंपनी की ओर से प्लेसमेंट के लिए 17400 मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा इसके अलावा बोनस, ग्रेच्यूटी, ईएसआईसी, पीएफ, खाना और 20 दिन के काम के बाद 1 दिन की छुट्टी दिए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें