कीचड़ से परेशान लोग खुद ही ईंटें डालकर रास्ता बनाते हुए।
राजौंद। शहर के बीएसएनएल टावर के पास स्थित वार्ड नंबर 13 की गली में लंबे समय से भरे कीचड़ ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों को अपने घर और दुकानों के बाहर खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। प्रशासन की ओर से कोई समाधान न होने पर आखिरकार नागरिकों को खुद ही समस्या का हल निकालना पड़ा।
वार्ड निवासी रामकुमार राणा ने बताया कि गली में हर समय कीचड़ जमा रहता है जिससे आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्होंने अपने खर्च पर ईंटों की ट्राली मंगवाई और गली में डालकर अपने घर के सामने खड़े होने और आने-जाने का रास्ता बनाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों को खासा नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द गली का पक्का निर्माण करवाने की मांग की है, ताकि इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
कीचड़ से परेशान लोग खुद ही ईंटें डालकर रास्ता बनाते हुए।