फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण कार्यक्रम की समय रहते तैयारियां पूरी करें : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एडीसी डा. सुशील कुमार ने कहा कि 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी देंगे। साथ ही प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कैथल में भी किया जाएगा। इसके लिए अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों को समय रहते पूरा कर लें। इस आयोजन में एडीसी ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभार्थियों व आमजन की भागीदारी के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। नगर आयुक्त द्वारा सफाई व्यवस्था व अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल, सिविल सर्जन की ओर से एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं से संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां समय पर पूरी करें। इसमें कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें