फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर शुरू कराने की गुहार

Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर वर्ष 2020 में आई कोरोना महामारी शुरू होने के करीब चार साल बाद भी दोपहर के समय बंद हुई ट्रेन को शुरू करने की मांग पर रेल यात्री कल्याण समिति ने सांसद नवीन जिंदल को पत्र लिखा है।

दिसंबर 2022 में सुबह व शाम के समय तो कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली यात्री रेलगाड़ी तो शुरू हुई थी, लेकिन दोपहर के समय संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन दोबारा शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते दोपहर के समय कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस कारण रेल यात्रियों को बसों में अधिक किराया भर कर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर इस समय केवल सुबह व शाम के समय ही रेलगाड़ियां चल रही हैं।

अभी चल रहीं ये रेलगाड़ियां ः इस समय कैथल में छह रेल गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक दौलतपुर-साबरमती इंटरसिटी एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस और चार रेलगाड़ियां जींद से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली चल रही है। वहीं, कोरोना महामारी के समय बंद हुई दोपहर के समय चलने वाली यात्री रेलगाड़ी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

यात्रियों को हो रही कठिनाई ः रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि दोपहर के समय रेलगाड़ी संचालित न होने के कारण सैंकड़ों यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है।

दोपहर के पहले दो रेलगाड़ियां संचालित की जाती थी, लेकिन इसे नियमित रूप से बंद किया गया है। इस कारण सबसे अधिक परेशानी पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को हो रही है।
विज्ञापन


यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही : कैथल रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि इस समय दो एक्सप्रेस और छह यात्री रेलगाड़ियां चल रही है। दोपहर के समय जो गाडिय़ां बंद की गई हैं। वह उत्तर रेलवे के मुख्यालय के अधिकारियों की तरफ से की गई है। इस बारे में वे ही अधिक जानकारी दे सकते हैं। इनके संचालन को लेकर अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें