फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्पा सेंटरों पर दबिश सात युवा मिले

Thu, 27 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में बुधवार को अंबाला रोड पर सिविल लाइन व महिला थाना की पुलिस ने स्पा सेंटरों पर दबिश दी। इस मौके पर एक सेंटर में चार लड़कियां और तीन लड़के पाए गए, जिन्हें पकड़ कर पुलिस के कर्मचारी थाने ले गए। एक के बाद एक करके पुलिस ने तीन सेंटरों पर दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान तीन केंद्रों पर जाकर पुलिस कर्मचारियों ने जांच-पड़ताल की। शिकायत थी कि शहर में होटल व स्पा सेंटर के नाम से लोग गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम देने के बहाने अनैतिक कार्यों में धकेल रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल लाइन व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उनके साथ डीएसपी वीरभान भी सेंटरों पर पहुंचे और कार्रवाई की। थाने ले जाने के बाद लड़की और लड़कों से पूछताछ की गई और उनका नाम-पता दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बालिग होने के कारण सबको चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि सेंटरों के मालिक मौके पर नहीं मिले, लेकिन पुलिस उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

डीएसपी वीरभान ने बताया कि कैथल पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि शहर में होटल और स्पा सेंटर के नाम से लोग अनैतिक कार्य करवा रहे हैं।

उसी को लेकर पूरी पुलिस टीम के साथ अंबाला रोड पर बने ब्यूटी स्पा मसाज पार्लर, हेल्दी बॉडी स्पा सेंटर और नाइट व्यू सेंटर पर दबिश दी।

डीएसपी ने होटल संचालकों व स्पा सेंटर के मालिकों को चेतावनी दी कि इस प्रकार के कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें