फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाबा नौगजा पीर और बीबड़ी माता मार्ग पक्का करने की गुहार

Wed, 03 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। सजूमा रोड़ से बीबड़ी माता व बाबा नौगजा पीर को जोड़ने वाला मार्ग बीच में कच्चा होने के कारण श्रद्धालुओं के लिए बड़ी समस्या बन गया है। श्रद्धालुओं का कहना है कि कुछ ही फर्लांग का यह कच्चा हिस्सा बरसात में निकलना बेहद कठिन बनाता है। बाबा नौगजा पीर पर हर गुरुवार भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, वहीं वार्षिक उत्सव में तो हजारों की संख्या मंदिर पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचती है।

मार्ग की शुरुआत से ही धूल और कीचड़ से भरे रास्ते से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। श्रवण कुमार, मोहित, रमेश, मोहन, राजू भगत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कहा कि नगरपालिका बार-बार मार्ग को पक्का करने का आश्वासन देती रही, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


बीबड़ी माता के मंदिर में शुक्ल पक्ष के रविवारों को भी भारी भीड़ जुटती है। माता बीबड़ी को पोषश मातृका चौंसठ योगिनी में शामिल किया जाता है।

मुढाढ के 365 गांवों के श्रद्धालु और हरियाणा-पंजाब से लोग बाल उतरवाने और भोग अर्पित करने के लिए आते हैं। लीला राम ने बताया कि कलायत की किसी बेटी के बच्चों के सुच्चे बाल चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
विज्ञापन




नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान ने बताया कि मार्ग पर अतिक्रमण है। नपा ने इस संबंध में तहसीलदार को पत्र लिखा है और निशानदेही के बाद मार्ग पक्का करवा दिया जाएगा। वार्ड नंबर 1 की पार्षद कुमारी रेणू धानियां ने कहा कि मार्ग को चौड़ा और पक्का करने का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहुंच सुगम हो सकेगी। संजीव धीमान, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें