कैथल। युवती का पीछा कर छेड़खानी करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुहला थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि 24 मई को शाम के समय वह अपने घर के पास गली में जा रही थी। वहां पर आरोपी विक्की, संजू व लब्बू ने उसकी पीछा किया और छेडख़ानी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी पिंकी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद