कैथल। रोडवेज बस के कंडक्टर से मारपीट करने, नकदी छीनने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरियाणा रोडवेज के बस कंडक्टर जयभगवान ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसकी ड्यूटी चीका से कैथल मार्ग पर थी। सात जून को वे बस लेकर सुबह करीब साढ़े 10 बजे चीका से चले थे। जब वे कैथल बस स्टैंड पर पहुंचे और सवारी उतार दी। तभी एक निजी बस से छह-सात अज्ञात अज्ञात व्यक्ति आए और उन पर लाठी व डंडे लेकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और सात हजार रुपये नकदी छीनकर ले गए। आरोपियों ने उनके कार्य में बाधा भी डाली। जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद