फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: उद्घाटन पत्थर तोड़ने के आरोप में रिपोर्ट

Wed, 07 Feb 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद में अज्ञात आरोपियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय का उद्घाटन पत्थर तोड़ दिया। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आर सिंह ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि राजौंद में कुछ समय पहले विभाग के कार्यालय का उद्घाटन सांसद नायब सिंह सैनी व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने किया था। कुछ शरारती तत्वों ने 21 जनवरी को उद्घाटन पत्थर को ध्वस्त कर दिया है। एसडीओ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें