फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऋण के नाम पर धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी काबू

Wed, 07 Feb 2024 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से रुपये हड़पने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने आरोपी तितरम निवासी जीत सिंह उर्फ जीतू को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्यौदा रोड कैथल निवासी विनोद कुमार की शिकायत के अनुसार तितरम निवासी जीतू ने उसे झांसा दिया था कि वह सरकारी ऋण दिलवाने का काम करता है। उसने कहा कि ऋण लेने के लिए खाते में 7.5 लाख रुपये दिखाने होंगे। ढांड रोड पर जाकर एक मोबाइल की दुकान पर उमेश अरोड़ा से बात करवा देना। वह उमेश के पास गया तो आरोपी ने उसका मोबाइल अपने पास रखवा लिया और कुछ कागजातों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपियों ने उसके नाम पर 1.80 लाख रुपये का ऋण ले लिया। बैंक की तरफ से फोन आने लगे तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


दूसरे मामले में सौथा गांव निवासी नरेश कुमार की शिकायत अनुसार गांव तितरम निवासी जीतू ने उसे फोन के माध्यम से कहा कि वह सरकारी ऋण दिलाने का काम करता है। ऋण में एससी, बीसी को सब्सिडी भी अधिक मिलती है। आप मेरे पास अपना फोन लेकर आ जाना। आरोपी ने उसका फोन ले लिया और उसमें कुछ चलाया। बाद में कहा कि आपका लोन पांच लाख 65 हजार रुपये तक का हो जाएगा। खाते में पहले तीन लाख 25 हजार रुपये आ जाएंगे और बकाया राशि एक सप्ताह के बाद आएगी।

उसने कहा कि इस काम के लिए उसे 35 हजार रुपये खाते में दिखाने होंगे। उसे केवल दो लाख 65 हजार रुपये लोन राशि भरनी है। जब उसने मौके पर रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने 35 हजार रुपये का प्रबंध करने का आश्वासन देकर उसे ढांड रोड पर उमेश अरोड़ा नामक व्यक्ति से मिलने के लिए कहा। चार नवंबर 2023 को वह उमेश अरोड़ा के पास गया और कहा कि उसे जीतू ने भेजा है। वहीं पर जीतू आ गया। उमेश अरोड़ा व जीतू ने मिलीभगत करके दुकान से एक फोन उठाया जिसकी राशि 33500 रुपये है। आरोपियों ने उसे फोन देकर फोन सहित उसकी फोटो ले ली। बिना बताए ही कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। कहा कि खाते में एक घंटे में 35 हजार रुपये आ जाएंगे। जब रुपये नहीं आए तो उसने कहा कि कार्ड क्लीयर करवा दें। आरोपियों ने उसके क्रेडिट कार्ड से अन्य सामान भी ले लिया। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ तीन लाख 36 हजार 378 रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


जब उसने आरोपियों ने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान की धमकी दी। थाना सिविल लाइन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था, मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें