फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मारपीट करने के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में दो अलग-अलग मामलों में मारपीट करने का मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में फतेहपुर निवासी कपिल ने बताया कि कि नौ फरवरी को पंकज ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे मामले में भी पूंडरी थाना में दी गई शिकायत में पूंडरी निवासी रोहित ने बताया कि आठ फरवरी को बिट्टू, गोलू और विजय ने उसे पर लोहे की राॅड से मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें