फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चौपाल से सरिया चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Feb 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फतेहपुर में निर्माणाधीन चौपाल से सरिया चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। जांच करते हुए चौकी पूंडरी पुलिस के एएसआई सुखबीर सिंह ने फतेहपुर निवासी आरोपी संजीव कुमार को काबू किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बेरिया निवासी तेजपाल ने शिकायत दी थी कि फतेहपुर में ब्राह्मण चौपाल बनाने का ठेका लिया हुआ है। वहां से छह फरवरी की रात में अज्ञात व्यक्ति ने करीब एक क्विंटल सरिया चुरा लिया। इस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक क्विंटल सरिया बरामद कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें