कैथल। मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव मांडी सदरां निवासी बलबीर ने शहर थाना में शिकायत दी कि 23 मई को वह अपने बेटे गुरदेव सिंह के साथ डेरा गदला कैथल आया हुआ था। वहां आरोपी साहब सिंह, कमल, कुलदीप कौर, वीरपाल कौर व नंद कुमार ने उनके साथ मारपीट की और चोटिल कर दिया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑटो चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
कैथल। ऑटो चुराने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी सीवन निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि धर्मपुरा निवासी अशोक की शिकायत के अनुसार तीन सितंबर की मकान सामने से ऑटो चोरी हो गया था। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी रवि के कब्जे से 200 रुपये बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद