कैथल। जिले में पहले कोरोना पॉजीटिव आए व्यक्ति की रिपोर्ट एक बार नेगेटिव आने के बाद फिर से पॉजीटिव आई है। अभी वह आदेश मेडिकल कॉलेज कुरुक्षेत्र में दाखिल है। विदित रहे कि दिल्ली में हुई तबलीगी जमात से भाग लेकर लौटे व्यक्ति को जिले में सबसे पहले कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। उसके बाद यहां मदरसे में रह रह एक 9 साल के बच्चे को कोरोना पॉजीटिव मिला था। तीन दिन पहले आई रिपोर्ट में जिले के पहले कोरोना पॉजीटिव मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी। जिससे लोगों सहित प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। लेकिन शनिवार को फिर से हुई जांच के बाद आई रिपोर्ट में पहले कोरोना पॉजीटिव सफी मोहम्मद की रिपोर्ट फिर से पॉजीटिव आई है। सीटीएम सुरेश राविश ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऐसा हो जाता है। इस व्यक्ति की रिपोर्ट फिर से पॉजीटिव आई है। दूसरे पॉजीटिव केस 9 साल के बच्चे की नई रिपोर्ट अभी नहीं आई है। ये दोनों इस समय कुरुक्षेत्र के आदेश मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं।