फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग साइट पर धीमे चल रहे कचरे के निस्तारण तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खुराना रोड पर स्थित डंपिंग साइट पर एकत्रित कचरे के निस्तारण में हो रही देरी पर काम की जिम्मेदारी देख रही एजेंसी से जवाब तलब किया गया है। साथ ही एजेंसी को जल्द से जल्द काम खत्म करने का निर्देश जारी किया गया है। ईओ कुलदीप मलिक ने शनिवार को डंपिंग साइट का दौरा कर कूड़ा निस्तारण की हकीकत देखी।
विज्ञापन

आठ माह पूर्व डोर टू डोर कूड़ा उठान और निस्तारण करने वाली एजेंसी का टेंडर रद्द कर दिया गया था। इसके बाद नगर परिषद की ओर से डंपिंग साइट पर कचरा डाला जाने लगा। पहले यहां एक एजेंसी को कई साल से एकत्रित कचरे के ढेर को समाप्त करने के लिए टेंडर दिया गया था। एजेंसी ने कचरा निस्तारण का काफी काम खत्म कर दिया था लेकिन कुछ कचरा बचा था। इसी बीच जिस फर्म का टेंडर रद्द किया गया था, उसका भेजा गया कचरा भी इसी साइट पर था। इसके कारण जिस फर्म का टेंडर रद्द किया गया था उसका भुगतान भी नगर परिषद अधिकारियों ने रोक दिया। अब यहां तीन अलग-अलग अवधि का कचरा एकत्रित है।
नगर परिषद ने डोर टू डोर कचरा एकत्रित करने के लिए एजेंसी का टेंडर रद्द करने के बाद अपने ही कर्मचारियों से शहर से कचरा एकत्रित करवाना शुरू कर दिया। इसके बाद डंपिंग साइट पर पहले से ही कचरा प्रबंधन का काम देख रही एजेंसी को अगला टेंडर होने तक कचरा प्रबंधन का जिम्मा दे दिया गया लेकिन यह कचरा प्रबंधन काफी धीमी गति से चल रहा है। इसमें तेजी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनवरी में एनजीटी की केंद्रीय टीम ने भी यहां का दौरा कर एकत्रित कचरा प्रबंधन पर पूरी रिपोर्ट तलब की थी। अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि डंपिंग साइट पर एकत्रित कचरे को पूरी तरह खत्म किया जाए। नगर परिषद के ईओ कुलदीप मलिक ने डंपिंग साइट का दौरा कर वहां कचरा प्रबंधन का काम देख रही एजेंसी को निर्देश जारी किया कि जल्द से जल्द शेष बचे कचरे को खत्म करें। ईओ ने बताया कि डंपिंग साइट पर तीन अलग-अलग समयावधि का कचरा एकत्रित है। इसमें एक तो उस एजेंसी का कचरा है, जिसका टेंडर रद्द कर दिया गया है। दूसरा जिस एजेंसी को अलग से डंपिंग साइट से कचरा खत्म करने का काम दिया गया था, उसका कुछ कचरा लंबित था। साथ ही डोर टू डोर का टेंडर रद्द होने के बाद वहां भेजा गया कचरा शामिल है। इसके प्रबंधन का कार्य भी उसी एजेंसी को दिया गया है, जिसके पास पहले डंपिंग साइट पर लगे कचरे के ढेर को खत्म करने का जिम्मा था। इस एजेंसी को अब निर्देश जारी किया गया है कि जल्द से जल्द शेष कचरे को भी खत्म करें। साथ ही जिस बालाजी एजेंसी का कचरा एकत्रित करने का टेंडर रद्द कर दिया गया था, उसे भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि उनके समय का जो कचरा एकत्रित है, उसे भी जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें