फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-रिक्शा में बज रहे तेज साउंड स्पीकर उतरवाए

Fri, 30 Jan 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में शोरगुल और अभद्रता पर रोक लगाने के लिए कैथल ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। वीरवार को अभियान में पुलिस ने 40 से अधिक ई-रिक्शा से बेस वाले स्पीकर उतरवाए।इसके साथ ही ई-रिक्शा के शीशों पर लगे गन स्टिकर और हथियारों व भड़काऊ गानों के पोस्टर भी हटवाए गए। अभियान के दौरान एक थार गाड़ी पर लगी काली फिल्म उतारकर 10 हजार 500 रुपये का चालान काटा गया।एसपी उपासना आईपीएस ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे वाहन पाए जाने पर उन्हें जब्त किया जाएगा। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। यह कार्रवाई एसपी के निर्देशों पर की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें