कैथल। नहर कॉलोनी गेट नंबर एक के सामने वीरवार दोपहर चोर एक साइकिल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद व्हीकल थेफ्ट टीम ने जांच शुरू कर दी है। भानपुरा निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक निजी कार्यालय में कार्यरत है और रोजाना साइकिल से अपने कार्यालय करनाल रोड स्थित नहर कॉलोनी गेट नंबर एक के सामने आता है। वीरवार सुबह भी वह साइकिल से कार्यालय पहुंचा और करीब नौ बजे कार्यालय के नीचे साइकिल खड़ी की। फिर वह चोरी हो गई। पुलिस की व्हीकल थेफ्ट टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक युवक कार्यालय के नीचे से साइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। व्हीकल थेफ्ट टीम के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चोर जल्द पकड़ा जाएगा। संवाद