संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिंदल हाउस में पूर्व सांसद और व्यवसायी बाऊ ओमप्रकाश जिंदल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन और कार्यों को याद करते हुए उन्हें समाज सेवा और विकास का प्रतीक बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि स्व. ओमप्रकाश जिंदल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि स्व. जिंदल ने किसानों और श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाया। पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने स्व. जिंदल को केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि ओमप्रकाश जिंदल ने अपने जीवन को पूरी तरह जनसेवा के लिए समर्पित किया था।