फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: खरीद शुरू होने पर किसानों को राहत

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। अनाज मंडी में गेहूं की खरीद शुरू होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। पिछले चार दिनों से मंडी में गेहूं लेकर बैठे किसानों की गेहूं की फसल नहीं बिक रही थी। जैसे ही वीरवार को गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हुआ तो किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस दौरान 13 हजार 159 क्विंटल गेहूं की खरीद की। मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि खरीद एजेंसी हरियाणा वेयरहाउस द्वारा पहले दिन खरीद की गई है।

कहा कि इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि सरसों की खरीद का कार्य भी चल रहा है। किसानों से अपील करते हुए कहा कि गेहूं की फसल सुखाकर व साफ करके लाएं ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। इसके अलावा गांव सेरधा किठाना व गांव जाखौली में भी खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जहां गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से चले इस तरह के सभी प्रबंध वहां कर लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें