फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप से राहत, 24 को बारिश के आसार

Tue, 20 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। पार्कों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग धूप सेंकते नजर आए। पिछले कई दिनों से छाई धुंध भी पूरी तरह छंट गई, जिससे दृश्यता बेहतर रही। मौसम विभाग ने 24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

बीते दिनों लगातार पड़ रही ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे और केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे थे। सोमवार को धूप खिलने के बाद बाजारों में भी रौनक लौट आई। मौसम में आए इस बदलाव से आमजन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले कई दिनों तक न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास बना हुआ था। मौसम विभाग ने 21 से 23 जनवरी के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हवाओं की गति लगभग तीन किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि 24 जनवरी को हल्की बारिश के आसार भी बताए जा रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे नियमित रूप से खेतों का निरीक्षण करें और फसलों में किसी भी प्रकार की बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत विशेषज्ञ या कृषि डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन


गेहूं और सरसों की फसल को मिला फायदा

ठंड के असर से गेहूं की फसल में अच्छा फुटाव हो रहा है, जिससे किसानों को लागत के अनुसार बेहतर पैदावार की उम्मीद है। धूप निकलने के बाद मुरझाए हुए सरसों के फूल फिर से खिल उठे हैं और पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर पैदावार की संभावना बन रही है। सब्जी उत्पादकों के लिए भी मौजूदा मौसम अनुकूल बना है। बीते दिनों ठंड से शिमला मिर्च, हरी मिर्च, फूलगोभी और पत्ता गोभी सहित कई सब्जियों की फसलों का विकास प्रभावित हो रहा था और पौधे एक ही अवस्था में अटके हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें