फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धूप से मिली राहत, आज बादल छाने की संभावना

Sun, 25 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शनिवार शाम को करनाल रोड से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार सुबह धूप निकलने के कारण ठंड से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वर्तमान में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं ने वातावरण में सिहरन पैदा कर दी है।
धूप निकलने के बावजूद इन सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डा. रमेश चंद्र वर्मा का कहना है कि रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम में ठंडक बनी रहेगी, हालांकि धूप भी निकलेगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय होने वाली वर्षा गेहूं की फसल के लिए अमृत के समान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में गेहूं की फसल बढ़वार के उस चरण में है जहां उसे नमी और कम तापमान की सख्त जरूरत होती है। बारिश से मिट्टी में गहराई तक नमी पहुंचेगी, जिससे कल्लेअधिक फूटेंगे और अंततः पैदावार में बढ़ोतरी होगी। प्राकृतिक वर्षा से किसानों को ट्यूबवेल के पानी और बिजली के खर्च से राहत मिलेगी। बारिश के तुरंत बाद यूरिया का छिड़काव फसल को तेजी से बढ़ने में मदद करता है, जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें