फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चटख धूप से राहत, ठंडी हवाओं से ठिठुरन का अहसास

Wed, 11 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को सुबह ही चटख धूप निकलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का अहसास कम नहीं होने दिया। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण दिनभर वातावरण में ठंड बनी रही।

पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। न्यूनतम तापमान में हुई इस वृद्धि से रात की ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


खिली धूप ने शहरवासियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। जैसे ही सूरज की किरणें धरती पर पड़ीं, लोग छतों और पार्कों की ओर चले गए। धूप का सीधा असर मुख्य बाजारों तलाई बाजार, पेहवा चौक, कमेटी चौक और चंदाना गेट पर भी देखा गया।

बाजार और सामाजिक गतिविधियों में बढ़ी रौनक ः ठंड कम होने के कारण ग्रामीण इलाकों से लोग खरीदारी के लिए शहर पहुंचे, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई। स्थानीय पार्कों और धार्मिक स्थलों पर भी लोगों की उपस्थिति सामान्य दिनों से अधिक देखी गई। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि खिली धूप गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इससे पौधों की ग्रोथ में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उधर, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि दिन में गर्मी और शाम को अचानक बढ़ती ठंड मौसमी बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें