फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से मिली राहत पूरे दिन खिली रही धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में वीरवार को लोगों को बारिश से राहत मिली और पूरे दिन धूप खिली रही। लगातार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण गर्मी और उमस में पहले ही कमी आई थी, ऐसे में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के अनुसार, 4 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने के आसार थे, लेकिन वीरवार को मौसम साफ रहा। विभाग का कहना है कि सितंबर के दूसरे पखवाड़े में मानसून कमजोर रहेगा, हालांकि आगामी दिनों में बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। वीरवार को बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री और अधिकतम 31.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पिछले दिनों हुई भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के ज्यादातर जिलों में 26 अगस्त के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। अगले दो दिनों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें