फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह-शाम बारिश से मिली राहत

Wed, 16 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि शाम को शहर में करीब 20 मिनट तक हल्की बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली, हालांकि दोपहर के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

पिछले एक सप्ताह से आसमान में बादलों का डेरा है और मौसम लगातार बदल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में यह उतार-चढ़ाव फसलों के लिए भी अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


धान की फसल को मिलेगा लाभ ः

इस बारिश से खेतों में रोपी गई धान की फसल को फायदा मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश से न केवल उमस में कमी आएगी, बल्कि फसल के सूखने का खतरा भी टल जाएगा।

18 तक फिर सक्रिय हो सकता है मानसून ः कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के समन्वयक एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 18 जुलाई तक मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान तेज बारिश हो सकती है, जो वर्तमान समय में धान की फसल के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य का रखें ध्यान ः उमस और बारिश से संक्रामक बीमारियां पनप जाती हैं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सावधान रहने की सलाह दी है। जंक फूड नहीं ताजा भोजन ही बेहतर उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें